गढ़वा, मार्च 19 -- रमकंडा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती रमकंडा प्रखंड शिक्षा के मामले में पिछड़ गया। उक्त प्रखंड कभी घोर नक्सल ग्रस्त रहा। उसके कारण शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में विकास के मामले प्रखंड में उपेक्षित रहा। उसका दंश प्रखंड के लोगों को झेलना पड़ा। डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण यहां के बच्चों को जहां उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। डिग्री कॉलेज नहीं होने का सर्वाधिक नुकसान बेटियों को हो रहा है। प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भटकना पड़ता है। प्रखंड के लोग कई वर्षों से स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की जाती रही है। उसके बाद भी अबतक यहां डिग्री कॉलेज नहीं खुल सका। नतीजतन उच्च शिक्षा के लिए यहां के बच्चों को प्रमंडल मुख्यालय मे...