चतरा, जनवरी 31 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र के मेराल पंचायत अंतर्गत जोरी गांव में शुक्रवार को जन विकास केन्द्र हजारीबाग के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया। किसान मेला में 30 परियोजना गाँव से लगभग 200 किसानों ने अपने उत्पादन का प्रदर्शन किया। किसानों ने जैविक रूप से खेती किया, उसको दिखाने का प्रयास किया। साथ ही श्री विधि से खेती कर किसानों ने अधिक लाभ लिया। इसके अलावा महिला समूहों के द्वारा मशरूम, फिनाईल, सरफ, साबुन, मोमबत्ती को भी प्रर्दशनी में दिखाया गया। इस मेले का मुख्य अतिथि प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मोहमद असलम उपस्थित रहे। श्री असलम ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बना कर ऋण दे रही है। जिससे किसान अधिक कर्ज़ में न फंसे और बिचौलियों के चक्कर से बचे ।समय- समय पर सरकार के द्वारा किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.