बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत जरीडीह प्रखंड अंतर्गत खुटरी पंचायत के सुदूरवर्ती केंदुआडीह व कुसुलमुण्डु गांव का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंदुआडीह गांव में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) संध्या हांसदा से अभियान की जानकारी ली। डीसी ने मौके पर उपस्थित वॉलिंटियर्स को गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन में बीएलओ को सहयोग करने का निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान एक भी पात्र मतदाता छूटने नहीं पाए, यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं, कुसुलमुण्डु गांव के बीएलओ अनिता देवी से जानकारी ली। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, जरीडीह बीडीओ कुमार कनिष्क, जरीडी...