दुमका, मार्च 7 -- दुमका की होनहार बेटी सुदीपा दत्ता ने संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा में 41वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम देशभर में रोशन कर दिया। यह उपलब्धि केवल सुदीपा दत्ता की नहीं, बल्कि पूरे दुमका और झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर दुमका नगरपालिका के अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने सुदीपा दत्ता को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और चॉकलेट खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि आपने दुमका का मान पूरे देश में बढ़ाया है,हमें आप पर गर्व है। सुदीपा दत्ता की मेहनत, लगन और संघर्ष आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...