सुदिष्ट ब्रह्मधाम में नेत्र एवं दंत जांच शिविर आज
गंगापार, जून 27 -- मेजा तहसील क्षेत्र के परानीपुर बिसेनपुर स्थित सुदिष्ट ब्रह्मधाम में रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क नेत्र एवं दंत जांच शिविर लगेगा। जिसमें एएसजी आई हॉस्पिटल के नेत्र विशेषज्ञ मोतियाबिंद,कालापानी, रेटिना आदि की जांच करेंगे। उक्त शिविर में डॉक्टरों द्वारा दांतों की जांच व परामर्श भी निःशुल्क किया जाएगा। शिविर का नेतृत्व अनुराग सिंह कर रहे हैं। कार्यक्रम के प्रायोजक हॉलीडे सफेयर प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर अन्नू सिंह,अनुपमा सिंह,शालू सिंह एवं आदित्य डेयरी डेलाइट के प्रोपराइटर अन्नू सिंह हैं। यह भी पढ़ें- रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान 11 जुलाई से होगा शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.