सुदिव्य सोनू के निधन पर वॉलीबॉल एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि
लातेहार, सितम्बर 8 -- लातेहार। झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से जिला स्टेडियम वॉलीबॉल मैदान में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें खिलाड़ियों, एसोसिएशन पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि सुदिव्य सोनू खेल और खिलाड़ियों के सच्चे हितैषी, संरक्षक एवं मार्गदर्शक थे। मौके पर नीरज कुमार, आसिफ अली, प्रिंस, शहादत हुसैन समेत दर्जनों बालक-बालिका खिलाड़ी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Latehar News: मंत्री के निधन पर लातेहार में दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंत्री सुदीप कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.