सुदिव्य सोनू के निधन पर यतिराज स्कूल में श्रद्धांजलि सभा
लोहरदगा, सितम्बर 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सोमवार को लोहरदगा के सेरेंगहातू स्थित यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में शोक और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल परिवार ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक वीके बालन्जिनप्पा, शामी बालन्जिनप्पा, प्राचार्य विवेक जॉय सहित शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वत्सल्या, यति रीजॉइस, रोमा, उजमा, फरज़ाना, ऋचा, अभिजीत, प्रीति, मैरी रोज समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Sahi...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.