सुदिव्य के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, आज राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
गिरडीह, सितम्बर 6 -- गिरिडीह। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की सूचना के बाद गिरिडीह में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। रविवार को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक विनोद सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेता सुदिव्य कुमार के आवास उत्सव उपवन पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। सुदिव्य कुमार के निधन से मर्माहत लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.