सुदिव्य कुमार सोनू को झामुमो ने दी श्रद्धांजलि
गिरडीह, सितम्बर 8 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू टाइगर के नेतृत्व में रविवार को झामुमो प्रखंड कमेटी बेंगाबाद द्वारा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किस्कू टाइगर ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड आंदोलन के सच्चे सिपाही और गरीब, दलित पीड़ित, शोषित, सभी समुदायों सहित आदिवासियों के हितैषी नेता थे। उनका असामयिक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करनेवालों में विजय सिंह, खुर्शीद अनवर हादी, केशव मुर्मू, नीलकंठ मंडल, मो. जाकिर, किशुन सोरेन, सहदेव मुर्मू, शिबू मुर्मू, वाहिद खाँ, राजेंद्र पंडित, डॉ. सुशील सरकार, थोमस मरांडी, मंजू मरांडी, अब्दुल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.