सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सांसद ने जताया शोक
लोहरदगा, सितम्बर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह छत्तीसगढ़ के नव-नियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत ने गहरा दुःख और शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में सांसद ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वह एक जुझारू, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। उनके निधन से पूरे प्रदेश ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि को खो दिया है। उनका इस तरह असमय चले जाना झारखंड के लिए बड़ी क्षति है। सांसद ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं दिवंगत मंत्री के शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ हैं। यह भी पढ़ें- जनसेवा के प्रति समर्पित नेता का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति: धीरज यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.