बोकारो, सितम्बर 9 -- चंदनकियारी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव एवं मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर झामुमो प्रधान कार्यालय, चंदनकियारी में शोकसभा आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने कर्मठ, जुझारू, सरल और जनसमर्पित नेता खो दिया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। यह झामुमो परिवार के साथ पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: झारखंड सरकार के मंत्री सुदि...