गिरडीह, सितम्बर 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से शोक में डूबे गिरिडीह में रविवार को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों का जुटान हुआ। दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह पहुंचे। यह भी पढ़ें- Sudivya Kumar Live Update: मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोकमुख्‍यमंत्री और राज्‍यपाल का आगमन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 2 बजकर 02 मिनट और राज्यपाल लगभग डेढ़ बजे गिरिडीह पहुंचे। सीएम के साथ उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं। दोनों ने दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इससे पूर्व राज्यपाल संतोष...