औरैया, फरवरी 12 -- औरैया, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुदिती ग्लोबल स्कूल को बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र नामित किया है। विद्यालय को यह जिम्मेदारी मिलने पर प्रबंधन, शिक्षक व स्टॉफ में खुशी का माहौल है। इसे विद्यालय की शैक्षणिक विश्वसनीयता, सुव्यवस्थित प्रबंधन और गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्थाओं का प्रमाण माना जा रहा है। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल ने बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों का पालन करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि विद्यालय निष्पक्ष और सफलतापूर्वक परीक्षाओं का संचालन करेगा। विद्यालय की डायरेक्टर नीलम आनंद ने कहा कि परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित होना स्कूल की दीर्घकालिक शैक्षणिक सोच, मजबूत प्रशासनिक ढांचे और टीमवर्क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.