सुदिती ग्लोबल में लोकमान्य बाल गंगाधर को दी श्रद्धांजलि
मैनपुरी, अगस्त 1 -- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर सुदिती ग्लोबल एकेडमी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन व एकेडमिक प्रधानाचार्य सुप्रिया शर्मा ने लोकमान्य तिलक के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। डॉ. राम मोहन ने कहा कि लोकमान्य तिलक ने समाज में आत्मविश्वास व स्वाभिमान जगाकर स्वतंत्रता संग्राम को जन-जन का आंदोलन बनाया। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण में उतने ही प्रासंगिक हैं। डॉ. कुसुम मोहन ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तिलक ने केसरी व मराठा समाचार पत्रों के जरिए अंग्रेजों की नीतियों का विरोध किया तथा न्यू इंग्लिश स्कूल की स्थापना कर शिक्षा का प्रसार किया। यह भी पढ़ें- बाल गंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.