मैनपुरी, मार्च 31 -- शहर के देवी बाईपास रोड स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम उत्साहपूर्वक घोषित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व अभिभावकों का मान बढ़ाया है। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने बताया कि कक्षा नर्सरी से 6वीं तक का परीक्षा परिणाम एक अप्रैल 2026 को घोषित किया जाएगा। कक्षा 7 में मोहित सिंह, वेदांश पाल, जानवी माहेश्वरी और अद्वितीय बाजपेयी ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में निविद कुमार राठौर, सोम, प्रशांत सत्यम, छवि चौहान और जानवी चौहान ने शीर्ष स्थान हासिल किया। कक्षा 9 में कोमल व विदुषी (संयुक्त प्रथम), सत्यम कुमार, आरव, कृष्णा, माही आर्या, प्रियांशु और आर्यन देव ने प्रथम स्थान पाया। कक्...