सुदिती ग्लोबल के 308 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में हुए उत्तीर्ण
मैनपुरी, जुलाई 19 -- सीबीएसई द्वारा कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद सुदिती ग्लोबल एकेडमी का अंतिम परीक्षा परिणाम और अधिक प्रभावशाली रहा। नई परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थियों को सुधार का अवसर मिलने से अंकों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। विद्यालय के सभी 308 पंजीकृत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जिससे शत-प्रतिशत परिणाम की गौरवशाली परंपरा कायम रही। छात्र आयुष भदौरिया ने 97.75 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अक्षरा श्रीवास्तव व अंशुल सिंह ने 96.75 प्रतिशत, काव्य गुप्ता, प्रांशी व अर्जुन सिंह ने 96.25 प्रतिशत, उत्कर्ष ने 96 प्रतिशत तथा मानवी, मानवी भारती, अथर्व मिश्रा व योगेश कुमार ने 95.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.