मैनपुरी, जुलाई 18 -- शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी)-2026 में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मेडिकल शिक्षा में अपना स्थान सुरक्षित किया है। होनहार छात्र समीर ने 630 अंक और 99.82 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 3563वीं रैंक हासिल कर मैनपुरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। समीर ने इससे पूर्व सीबीएसई कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) में 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया था। इनके अलावा प्रतीक सिंह, जानवी सिंह, ऋषभ, कृतिका पांडेय, सुभिग्या, सोम्या, मनु सत्यार्थी, श्रीजी, कशिश सिंह, विभा पाल, आकांक्षा, अक्षय प्रताप और शाक्य मेहुल नरेश ने भी नीट में सफलता का परचम लहराया है। यह भी पढ़ें- नीट यूजी 2026 में डीएवी सेक...