सुदिती ग्लोबल के विद्यार्थियों ने सैनिकों के नाम लिखे पत्र
मैनपुरी, अगस्त 12 -- भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रभक्ति की भावना व्यक्त करने के उद्देश्य से सुदिती ग्लोबल एकेडमी में विशेष पत्र लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हाथों से भावपूर्ण पत्र लिखकर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग, पराक्रम और राष्ट्र सेवा के प्रति हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। पत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सैनिकों को देश की सुरक्षा की मजबूत ढाल और भारत माता का सच्चा प्रहरी बताया। विद्यार्थियों ने लिखा कि जब देशवासी अपने घरों में सुरक्षित जीवन जीते हैं, तब सैनिक कठिन मौसम और विषम परिस्थितियों के बीच सीमाओं पर डटे रहते हैं। बच्चों ने सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों के त्याग की भी सराहना की और सभी के सुख, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.