मैनपुरी, अप्रैल 16 -- शहर के देवी बाईपास रोड पर स्थित सुदिती ग्लोबल एकेडमी ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को कायम रखते हुए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एकेडमी के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राममोहन ने बताया कि विद्यालय के सभी 308 पंजीकृत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं जो कि उल्लेखनीय उपलब्धि है। विद्यार्थियों की इस सफलता ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। कुल 308 विद्यार्थियों में से 17 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक, 76 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 130 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 221 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।...