सुदामा मिलन प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भागवत कथा का समापन
औरैया, जून 8 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के हरीगंज बाजार स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के निकट चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का सोमवार को सुदामा मिलन प्रसंग के साथ भावपूर्ण समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन आचार्य अंकुर शुक्ला महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आचार्य ने कहा कि सच्ची मित्रता वही होती है, जिसमें बिना कहे एक-दूसरे के दुख-दर्द को समझ लिया जाए। उन्होंने बताया कि द्वापर युग में अत्यंत गरीबी से जूझ रहे सुदामा को उनकी पत्नी ने भगवान श्रीकृष्ण से मिलने की सलाह दी थी। इसके बाद सुदामा अपने बाल सखा कृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे और भेंट स्वरूप कपड़े में बांधकर चावल साथ ले गए।कथा में आचार्य ने बताया कि जब द्वारपाल ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदामा के आगमन का संदेश दिया तो वह नंगे पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.