पूर्णिया, अप्रैल 22 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित सुदामा नगर में नवनिर्मित मंदिर में भगवान की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था से सराबोर इस आयोजन में सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश लेकर भागीदारी निभाई, वहीं हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा नगर पंचायत के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण करती हुई आयोजन स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम और जय हनुमान के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यह भी पढ़ें- बन्दरी गांव में बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर धार्मिक उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.