सुदामा चरित सुन छलक पड़े श्रद्धालुओं के आंसू, कथा में उमड़ी भीड़
औरैया, मई 26 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित शंकर बगिया में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिवस पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास आचार्य अंकुर शुक्ला ने सुदामा चरित और परीक्षित मोक्ष की मार्मिक कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा सुनते समय कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। मंगलवार को आयोजित कथा में आचार्य अंकुर शुक्ला ने कहा कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम के भूखे होते हैं और सच्चे भक्तों के वश में रहते हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा अत्यंत गरीब होने के बावजूद कभी भगवान से कुछ नहीं मांगते थे। वे निस्वार्थ भाव से प्रभु का स्मरण करते थे। आचार्य ने कथा के दौरान बताया कि गुरु संदीपनि आश्रम में अध्ययन के समय भगवान कृष्ण और सुदामा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.