गौरीगंज, मार्च 13 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के पूरे लदई दुबे में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के विश्राम दिवस पर श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। कथा व्यास पं. विपुल दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि सच्ची मित्रता, त्याग और भक्ति का प्रतीक सुदामा चरित्र हमें यह संदेश देता है कि भगवान अपने भक्तों की सच्ची भावना से प्रसन्न होकर उनकी हर पीड़ा दूर करते हैं। इस अवसर पर आदित्य दुबे, उमा शंकर मिश्रा, राज करन, पं. आनंद ओझा, पं. प्रेम शास्त्री, संत कुमार दुबे, गुड्डू गुप्ता, शिव मोहन, नंद किशोर शर्मा, अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.