सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु
औरैया, मई 29 -- कुदरकोट, संवाददाता। क्षेत्र के नगला विजयी में चल रहे श्रीमद्भागवत पुराण कथा एवं ज्ञान यज्ञ के नवम दिवस पर श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कथा श्रवण किया। कथा व्यास शास्त्री पारुल यादव ने सुदामा चरित्र की मार्मिक कथा सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। कथा के दौरान शास्त्री पारुल यादव ने कहा कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत नहीं बल्कि प्रेम, विश्वास और समर्पण का महत्व होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने निर्धन मित्र सुदामा का जिस प्रकार सम्मान किया, वह मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों की भक्ति और प्रेम से प्रसन्न होते हैं तथा सच्चे मन से स्मरण करने वालों पर सदैव कृपा बनाए रखते हैं। कथा पंडाल में भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु भक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.