सुदामा चरित्र सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, श्रीकृष्ण विवाह व परीक्षित मोक्ष की कथा का हुआ श्रवण
संभल, अगस्त 10 -- सीता रोड स्थित गीता सत्संग भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण किया। सुदामा चरित्र, भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग और परीक्षित मोक्ष की कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान भगवान के प्रति अटूट भक्ति, समर्पण और निष्काम प्रेम का संदेश दिया गया। कथाव्यास प्रशान्त कुमार मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान ने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने के लिए 16,108 विवाह किए और अपनी योगमाया से प्रत्येक रानी के साथ एक साथ उपस्थित रहते थे। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि निर्धनता के बावजूद सुदामा के मन में धन की इच्छा नहीं थी। वे केवल अपने सखा भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने द्वारका पहुंचे थे। भगवान ने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.