सुदामा चरित्र सुन छलके भक्ति के भाव
हाथरस, मई 31 -- सादाबाद। नगर के प्रगतिपुरम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास श्री राधे-राधे बाबूजी ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के पावन चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास ने कहा कि सुदामा चरित्र सच्ची मित्रता, विनम्रता, त्याग और भगवान के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम के भूखे होते हैं और सच्चे मन से की गई भक्ति का फल अवश्य प्रदान करते हैं। सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता का प्रसंग सुनकर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।कथा यह भी पढ़ें- सुदामा चरित्र सुन छलके भक्ति के भाव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.