सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
औरैया, अप्रैल 3 -- फफूंद, संवाददाता। नगर के मोहल्ला कटरा मनेपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा पंडाल भक्ति रस में सराबोर नजर आया। कथा व्यास आचार्य पं. हरदेश शुक्ला महाराज ने सुदामा और श्रीकृष्ण की सच्ची मित्रता, भक्ति और विश्वास का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने पर ईश्वर स्वयं भक्त की सहायता करते हैं। कथा के दौरान पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। महाराज ने भागवत कथा को जीवन में अपनाने और गो सेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। अंत में महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.