कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख क्षेत्र के हरिभानपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, ऐदखेड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञानयज्ञ में रविवार को कथा वाचक पं.रामानंद त्रिपाठी ने सुदामा चरित्र का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की सच्ची मित्रता, भक्ति और त्याग का प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा वाचक ने बताया कि सुदामा के हृदय में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट प्रेम और श्रद्धा थी। जब सुदामा अपने मित्र श्रीकृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचे तो भगवान ने स्वयं उठकर उनका स्वागत किया और उनके चरण धोकर मित्रता का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि सच्चे मन से की गई भक्ति और मित्रता का भगवान भी सम्मान करते हैं। कथा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.