चंदौली, दिसम्बर 30 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन परिसर में स्थित आटो स्टैंड नंबर टेकर के लिए चुनाव हुआ। इसमें चार प्रत्याशी आमने सामने थे। इस दौरान चुनाव अधिकारी पुष्पराज भारती और रामजी मिश्रा की देखरेख में मंगलवार सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान में 564 आटो चालकों ने अपना मत दिया। मतदान समाप्त होने और मतगणना के बाद सुरेन्द्र यादव उर्फ गुड्डू 299, सुदामा गुप्ता उर्फ मंटू 296 मत पाकर विजयी रहे। इसके अलावा धर्मराज 229 और रिंकू 171 मत पाकर पराजित हो गये। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस निकालकर जश्न मनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.