काशीपुर, मई 1 -- काशीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वैशाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विश्वव्यापी घर-घर गायत्री यज्ञ एवं उपासना अभियान को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को टीचर्स कॉलोनी सुदामापुरी में सामूहिक गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सर्वेश एवं कात्यायनी महिला मंडल ने संपन्न कराया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को साहित्य स्वाध्याय के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की रूपरेखा की जानकारी दी गई और सद्विचार फ्लैक्सी भी वितरित की गई। यह भी पढ़ें- बुद्ध पूर्णिमा पर पांच करोड़ साधकों ने किया सामूहिक गायत्री यज्ञ यह भी पढ़ें- वैशाख पूर्णिमा पर धूमधाम से मनी बुद्ध जयंती, गूंजे करुणा और समानता के संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.