वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रमरेपुर वार्ड की सुदामानगर कॉलोनी में बुधवार को जलकल विभाग की टीम ने जांच की। मुख्य पेयजल पाइप लाइन से सौ मीटर दायरे में भवनों की स्थिति की नापी कराई। करीब दो घंटे तक जलकल जेई आशुतोष यादव समेत अन्य कर्मचारी इस कार्य में लगे रहे। टीम ने कॉलोनीवासियों से पेयजल कनेक्शन की जानकारी ली। जलकल विभाग भवन संख्या सहित अपनी रिपोर्ट में कनेक्शन के संबंध में तथ्य भी प्रस्तुत करेगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने विभाग से सुदामानगर में नापी की रिपोर्ट दो दिन में मांगी है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के बोले काशी अंक में 10 दिसंबर को जलकर के बिलों की विसंगतियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। 'पेयजल का पता नहीं, बिल आता हजारों में' शीर्षक से प्रकाशित खबर में लोगों की पीड़ा उठाई गई थी। इसके बाद 12 दिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.