धनबाद, जुलाई 10 -- चासनाला। मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन से सफर के दौरान एक महिला का मोबाइल फोन और जेवरात चोरी हो गए थे। पीड़िता ने इस संबंध में गोरखपुर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए गोरखपुर जीआरपी के अधिकारी सरोज प्रसाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर धनबाद के सुदामडीह थाना पहुंचे। सुदामडीह पुलिस के सहयोग से जीआरपी की टीम ने मोबाइल चला रहे युवक को ढूंढ निकाला। पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि उसे यह मोबाइल कहीं गिरा हुआ मिला था। इसके बाद युवक ने मोबाइल फोन चुपचाप जीआरपी को सौंप दिया। पुलिस मोबाइल को अपने साथ ले गई है और चोरी गए जेवरात व मामले के अन्य पहलुओं की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...