धनबाद, मार्च 29 -- पूर्व में हुए समझौतों को अब तक लागू नहीं करने के आरोप में सुदामडीह एएसपी कोलियरी स्थित जीटीएस आउटसोर्सिंग पैच के समीप शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद सुमित सुपकार के नेतृत्व में विस्थापित मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने कांटा घर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इससे घंटों कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप रही। धरना पर बैठे ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुमित सुपकार ने कहा कि बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग प्रबंधन मनमानी कर रहे हैं। फ्लाईओवर निर्माण के नाम पर डीओ सीपी कॉलोनी के विस्थापितों को उजाड़ने की कोशिश की जा रही है, जबकि उन्हें एक समझौते के तहत वहां बसाया गया था। इसके अलावा ग्रामीणों ने मजदूरों को सही भुगतान न मिलने, नियमित पानी का छिड़काव न होने से बढ़ते प्रदूषण और हैवी ब्लास्टिंग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.