धनबाद, दिसम्बर 15 -- चासनाला, प्रतिनिधि सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदामडीह रिवर साइड दामोदर नदी किनारे पलटूल समीप पेड़ पर लटका एक शव रविवार की सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक करने निकले लोगों ने शव को देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव की शिनाख्त सुदामडीह रिवर साइड निवासी अरुण महतो के 20 वर्षीय इकलौते पुत्र शुभम महतो उर्फ बिट्टू के रूप में हुई। शुभम डीएवी मॉडल में 12वीं का छात्र था। घटना की सूचना मिलने पर पिता अरुण महतो, मां अंजना देवी सहित अन्य परिजन मौक़े पर पहुंचे। शव देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। वही घटना के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने कहा कि प्रतिदिन सुबह 6 बजे घर के बगल के जिम के लिए निकलता था। आज सुबह भी बाइक से निकला था। शव दो पेड़ों के बीच लगे एक लोहे की पाइप में पैंट के बेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.