धनबाद, अप्रैल 17 -- सुदामडीह थाना बस्ती से मात्र 20-25 फीट की दूरी पर जोरदार आवाज के साथ 10 फीट चौड़ा गोफ बन गया। घटना गुरुवार की शाम चार बजे की है। गोफ से भारी मात्रा में सफेद और काले रंग की गैस का रिसाव हो रहा है। इससे पूरी बस्ती में हड़कंप है। अनहोनी की आशंका से डरे-सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। स्थानीय निवासी राजकुमार रवानी, राजेश और अनिल रवानी ने बताया कि सुदामडीह फायर पैच आउटसोर्सिंग परियोजना में दोपहर करीब 2:30 बजे ब्लास्टिंग की गई थी। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद अचानक तेज आवाज हुई और जमीन धंस गई। यह भी पढ़ें- कुसुंडा पुराने जीएम बंगला के पास भू-धंसान से दीवार गिरी, गैस रिसाव रिसाव होने वाली गैस के कारण बस्ती के बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। रिसाव का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इससे पास में मौजूद सुदामड...