धनबाद, जनवरी 8 -- चासनाला, प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना क्षेत्र के स्वारडीह से चंदन प्रोजेक्ट जाने वाले रास्ते में एक गड्ढे में जमा पानी से बुधवार को एक शव बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त लोकोबाजार ईदगाह मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय जाफर खान उर्फ मुन्ना के रूप में हुई। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर सुदामडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना के संबंध में मुन्ना की पत्नी चुन्नी खातून ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग सात बजे वह दस मिनट में लौटने की बात कहकर गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर फोन किया गया, परंतु वह बंद मिला। बेटे सलाम ने भी खोजबीन की। सुबह जानकारी मिली कि चंदन प्रोजेक्ट स्वारडीह बस्ती जाने वाले रास्ते के जलजमाव में डू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.