धनबाद, अप्रैल 25 -- चासनाला, प्रतिनिधि। सुदामडीह पुलिस ने गुरुवार देर रात जामाडोबा-मोहलबनी मार्ग पर बालू से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से बालू तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस वाहन मालिक और चालक की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन दिनों भौंरा जहाजटांड़ स्थित दामोदर नदी घाट से बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उठाव हो रहा है। तस्कर ऊंचे दामों पर बालू बेचकर चांदी काट रहे हैं, जिससे प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे थे। हालांकि, पुलिस की इस ताजा कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में अब भय का माहौल है। यह भी पढ़ें- अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान अवैध बालू लदे वाहन को पकड़ा गया है। मामले की आधिकारिक जानकारी खनन और परिवहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.