धनबाद, अप्रैल 18 -- भौंरा/चासनाला हिटी। सुदामडीह थाना बस्ती में शुक्रवार को प्रबंधन द्वारा युद्धस्तर पर गोफ की भराई का कार्य पूरा कर लिया गया। बस्ती से मात्र 50 फीट की दूरी पर गुरुवार की शाम अचानक बने 10 फीट चौड़े गोफ से निकलने वाली गैस ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था, जिसे अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई के बाद बालू और मिट्टी से भरकर शांत किया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद सुमित सुपकार ने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर प्रबंधन से ग्रामीणों के मुआवजे और विस्थापन की मांग की। वहीं, वार्ड 51 के पार्षद डॉ. बीरेंद्र कुमार ने परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में पीओ एसके सिन्हा से मुलाकात कर इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- भौंरा: पेयजल संकट को लेकर अवैध कनेक्शनों पर छापेमारी, अधिकारियों को झेलना पड़ा विरोध पार्षद ने कहा कि...