धनबाद, मार्च 30 -- बीसीसीएल ईजे एरिया के सुदामडीह थाना बस्ती के विस्थापितों ने पुनर्वास की मांग को लेकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने सीएमडी और जीएम को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि 10 अप्रैल तक उनके पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई, तो वे रेलवे साइडिंग की ट्रांसपोर्टिंग और डिस्पैच पूरी तरह ठप कर देंगे। ग्रामीणों के प्रतिनिधि गौतम रवानी ने आरोप लगाया कि फायर एरिया के कारण गैस रिसाव से लोगों का दम घुट रहा है। प्रबंधन ने पूर्व में 49 आवासों की नापी कर लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार की वादाखिलाफी के कारण उनमें भारी आक्रोश है और अब वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...