चेन्नई, अप्रैल 26 -- गुजरात टाइटंस (GT) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (87 रन) के अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर लगाए गए अर्धशतक की मदद से रविवार को आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आठ विकेट से शिकस्त दी। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के दबदबे के बावजूद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नाबाद 74 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की जिससे बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद टीम सात विकेट पर 158 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस के लिए कागिसो रबाडा ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि अरशद खान को 43 रन देकर दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को एक एक विकेट मिला।बटलर ने छक्का जड़कर जीत दिलाई सलामी बल्लेबाज सुदर्शन (46 गेंद, चार चौके, सात छक्के) और जोस बटलर (नाबाद 39 रन) की पारियों से गुजरात टाइटंस ने 16.4 ओवर में...