आजमगढ़, अप्रैल 10 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र से सरायमीर उपकेंद्र की लाइन नहीं जोड़ी जाएगी। इस मामले में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने जिलाधकारी से बात की। डीएम ने फिल्म अभिनेत्री को सरायमीर विद्युत उपकेंद्र से सुदनीपुर उपकेंद्र को नहीं जोड़ने के लिए भरोसा दिया। सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र से सरायमीर उपकेंद्र की लाइन को जोड़े जाने के प्रस्ताव का लोग विरोध कर रहे थे। फूलपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल, समाजसेवी अंशुमान जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने दो दिन पूर्व एसडीम फूलपुर अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया था कि सुदनीपुर उपकेंद्र पर पहले से ओवरलोड की समस्या है। सरायमीर उपकेंद्र की लाइन जोड़ने से बिजली आपूर्ति अत्यधिक प्रभावित होगी। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.