आजमगढ़, अप्रैल 8 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में स्थित सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र से सरायमीर विद्युत उपकेंद्र की लाइन जोड़ने के प्रस्ताव का क्षेत्र के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल और प्रमुख समाजसेवी अंशुमान जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। फूलपुर क्षेत्र के बिजल उपभोक्ताओं का कहना है कि सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र से वर्तमान में जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है, वहां पहले से ही ओवरलोड की समस्या बनी रहती है। ऐसे में यदि सरायमीर उपकेंद्र की लाइन भी जोड़ दी गई, तो बिजली आपूर्ति और अधिक प्रभावित हो सकती है। जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.