पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में सुदना रेलवे ओवरब्रिज से बैरिया चौक तक की करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर डेढ़ दर्जन से अधिक बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है। आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मार्ग पर लगातार बढ़ रही व्यावसायिक गतिविधियों और भारी वाहनों के परिचालन ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। दिन के समय यात्री बसों, ऑटो और छोटे वाहनों का दबाव बना रहता है, जिससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं रात नौ बजे नो-एंट्री समाप्त होते ही भारी वाहनों का आवागमन तेज हो जाता है। 40 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.