लखीमपुरखीरी, मई 11 -- तिकुनियां। कस्बे के सुथना देवी मंदिर पर पारंपरिक बरसाइत मेला 12 मई से शुरू होगा। मेले में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए इस बार दर्जन भर सीसीटीवी कैमरे मंदिर और गेट पर लगाए गए हैं। मंदिर के महंत बृजेश गिरि ने बताया कि मंदिर सहित दुकानदारों की सुरक्षा और आने-जाने वालों पर निगाह रखने के लिए पहली बार मेले में कैमरे लगाए जा रहे हैं। मेले में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों के आने की वजह से सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। दुकानदारों को बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य किया गया है। कुछ लोग सौर ऊर्जा से काम करते थे। इस बार पूरे मेले को जनरेटर से कनेक्शन करके बिजली दी जाएगी। यह भी पढ़ें- मलमास मेला : श्रद्धालुओं का ठहरने के लिए 19 जगहों पर टेंट सिटी, मिलेगी सस्ती रोटी मेले में जगह का आवंटन 12 मई से शुरू होगा। मेला 22 मई तक चलेगा।

ह...