रांची, मार्च 31 -- रांची। महाराजा मदरा मुंडा सेवा संस्थान न्यास ट्रस्ट की ओर से दो अप्रैल को पिठोरिया के सुतियाम्बे गढ़ में महाराजा मदरा मुंडा की जयंती पर समारोह होगा। संगठन के संरक्षक पहलवान मुंडा ने बताया कि समारोह प्रदीप पाहन के नेतृत्व में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन के साथ आरंभ होगा। इस मौके पर कम्पार्ट में भेड़, मुड़हर पहाड़ मरांगबुरू में बकरा और नौ मुर्गे की बलि होगी। रंगुआ मुर्गी की बलि लूटकुम हड़ाम, बुढ़ही, पिलचु व पिलचु बुढ़ही में होगी। संगठन से संबद्ध सोमा उरांव ने बताया कि महादेव का आशीष लेने के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...