लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- ईसानगर के एक गांव के पास सुतली बम होने की सूचना पर पुलिस दौड़ी। एसओ निर्मल तिवारी मौके पर पहुंच गए। बाद में वह सुतली बंधी गेंद निकली। सोमवार सुबह ईसानगर के खमरिया कलां गांव के पास सुतली बम देखे जाने का हल्ला मच गया। एसओ निर्मल तिवारी फ़ौरन घने कोहरे के बीच गांव पहुंच गए। गांव के बाहर सड़क से थोड़ी दूर खेत में पड़े कथित सुतली बम के नजदीक गए। ग्रामीणों को समझाया और डर शांत किया। देखने के बाद उसको उठाकर जीप में रखा और थाने ले आए। एसओ निर्मल तिवारी ने बताया कि गेंद पर मोटी सुतली बंधी थी। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत दें, लेकिन बिना पुष्टि के अफवाह न फैलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.