सुतखाना में पेयजल संकट, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बांदा, जून 11 -- बांदा। शहर के सुतरखाना और अंबेडकर नगर मोहल्ले में पेयजल का गंभीर संकट गहरा गया है। पानी की समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। तत्काल समाधान की मांग की है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। यहां लगे हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं या उनसे पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, जल संस्थान द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति भी अनियमित है, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दूर के इलाकों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.