नई दिल्ली, मार्च 11 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण टी20 विश्व कप के बाद घर वापस न लौट पाने वाले खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति जताई है। साथ में उसने उन सुझावों को 'अनुपयोगी और गलत' करार दिया जिनमें कहा गया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखे बिना फैसले लिए गए। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, जिससे उड़ानों का कार्यक्रम अस्त-व्यस्त हो गया। आईसीसी ने कहा कि वह भारत में फंसे खिलाड़ियों विशेषकर वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति रखती है लेकिन स्पष्ट किया कि वैकल्पिक यात्रा मार्गो की योजना बनाते समय खिलाड़ियों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखा जा रहा है।11 से दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की रव...