कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के बाढ़ापुर रोड स्थित अशोक नगर निवासी रसीद उल्ला खान की पुत्री सुजैन खान ने यूपीएससी परीक्षा में 70वीं रैंक लाकर जीएसटी कमिश्नर बनकर माता-पिता का नाम रोशन किया। साथ ही उसने अपनी गुरूओं व माता-पिता का शुक्रिया अदा किया, जिसकी वजह से वह इस मुकाम पर पहुंची। चयन होने पर उनके घर पर लोगों का बधाई देने का दौर जारी रहा। सुजैन ने अपनी सफलता का श्रेय अकबरपुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य भारत सिंह को देते हुए कहाकि उनके मार्गदर्शन के चलते आज वह इस मुकाम तक पहुंची है। सुजैन खान की चयन की खबर पर प्रधानाचार्य भारत सिंह ने भी उन्हें बधाई ज्ञापित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.