नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने एवेनिस (Avenis) स्कूटर का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन में कंपनी ने एक नया डुअल-टोन कलर स्कीम जोड़ी है। यह नया कलर ऑप्शन पहले से मौजूद ऑप्शन के साथ जुड़ गया है, जबकि स्कूटर के फीचर्स और मैकेनिकल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुजुकी एवेनिस स्पेशल एडिशन उन तीन वैरिएंट में से एक है जिनमें यह स्कूटर उपलब्ध है। नई डुअल-टोन कलर स्कीम में मुख्य रूप से व्हाइट कलर का फिनिश दिया गया है, जो पहले से मौजूद ब्लैक कलर वाले ऑप्शन से बिल्कुल अलग दिखता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 86,677 रुपए है। ये इस लाइनअप का सबसे महंगा वैरिएंट बना हुआ है। यह बेस एवेनिस और स्टैंडर्ड एडिशन से ऊपर के पायदान पर आता है। फीचर्स की बात करें तो, इस स्कूटर में LED हेडलैंप और टेल लैंप के साथ-साथ ब्लूटूथ-इनेबल्...